शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पचीपुरा गांव में शुक्रवार की शाम बिजली चोरी की शिकायत को लेकर यादवों के 2 गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से 14 लोग घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए बैराड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर से बलवा सहित मारपीट की धाराओं में क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खूनी संघर्ष में दोनों तरफ से 14 लोग हुए घायल
जानकारी के अनुसार ऊँकार पुत्र शंकर यादव उम्र 58 साल निवासी पचीपुरा ने बताया कि गाँव में बिजली चोरी पकड़ने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी चेकिंग करने आए थे। जिसके बाद गांव के ही प्रभू यादव, श्यामबरन यादव, बंटी यादव, हल्के यादव, अनिल यादव, हरी यादव आये और प्रभू यादव ने मुझसे कहा कि तेरे लडके ने हमारी बिजली की शिकायत कर दी मैने कहा मुझे जानकारी नही है मै अपने लडको से पूछ लूँगा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इस हमले में एक पक्ष के ऊँकार यादव,दीवान यादव, लहरी यादव, राधेश्याम यादव, बलबीर यादव, रामनिवास यादव और ग्यासी यादव घायल हो गए हैं वहीं दूसरे पक्ष के बंटी यादव,नरेश यादव,पुष्पराज यादव,श्यावरन यादव,मोहनसिह यादव,श्रीनिवास यादव,और अवतार यादव घायल हुए हैं।
24 लोगों पर बलवा सहित मारपीट की धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने इस मामले दोनों पक्षों पर बलवा सहित मारपीट की धाराओं में क्रॉस केस दर्ज किया है।पुलिस ने एक पक्ष के प्रभू यादव,श्यामबरन यादव,बंटी यादव,हल्के यादव,अनिल यादव,हरी यादव,केदार यादव, अवतार यादव, नरेश यादव, सुनील यादव, गोपेश यादव,और श्रीनिवास यादव के खिलाफ तो दूसरे पक्ष के ऊंकार यादव,ग्यासी यादव,दीवान यादव,लहरी यादव,रामनिवास यादव,धर्मवीर यादव,राधेश्याम यादव,रतीराम यादव,लक्ष्मण यादव,केशव यादव,बद्री यादव, और नवेन्द्र यादव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबर: पचीपुरा गांव में बिजली चोरी की शिकायत को लेकर यादवों के 2 गुटों में खूनी संघर्ष 14 घायल 24 पर केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment