Press "Enter" to skip to content

गेहूं की फसल बोते समय हादसे का शिकार हुआ युवक, कल्टीवेटर में हाथ जाने से चार उंगलियां कटी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले डबियाकला गांव में गेहूं की फसल बोते समय एक युवक का हाथ ट्रैक्टर के पीछे लगे कल्टीवेटर की चपेट में आ गया जिससे युवक के हाथ की 4 उंगलियां कट गई। युवक को परिजनों द्वारा पहले पिछोर उसके बाद जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है जहां युवक का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार प्राणसिंह पुत्र जगभान लोधी उम्र 25 वर्ष निवासी डबियाकला गुरुवार की शाम अपने खेत में गेहूं की फसल बो रहा था तभी ट्रैक्टर के पीछे लगे कल्टीवेटर में प्राणसिंह लोधी का हाथ आ गया जिससे उसकी 4 उंगलियां कट गई। युवक का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!