शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर 6 दिन तक अलग अलग स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार शातिर बदमाश हेमंत पुत्र अतर सिंह रावत निवासी बैरजा थाना बैराड़ को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पकड़ा गया आरोपी इससे पहले भी बैराड़ थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर ले गया था। आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म भी किया इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस दौरान आरोपी पोहरी जेल से दीवार फांदकर फरार हो गया था। अपहरण और दुष्कर्म के मामले में जेल से छुटने के बाद आरोपी 20 नवंबर 2023 को सिरसौद थाना क्षेत्र के मेहमदपुर गांव से एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। आरोपी ने लड़की को 6 दिन अपने साथ रखा था। पुलिस ने इस मामले में लड़की को गुना से बरामद कर लिया था। आरोपी तभी से फरार था जिसे पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला आरोपी गिरफ्तार, पहले भी नाबालिग से रेप केस में जेल ब्रेक कर भाग चुका है आरोपी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment