Press "Enter" to skip to content

राजकुमार ने शराब के नशे में पिया जहर, इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के शेरगढ़ गांव के रहने वाले युवक ने बुधवार की रात शराब के नशे में जहरीली दवा पी ली थी। परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक शेरगढ़ गांव का रहने वाला राजकुमार लोधी (25) ने बुधवार की रात शराब पी थी इसके बाद गोलू ने शराब के नशे में घर में रखी फसल में कीड़े मारने की दवा को पी लिया था। इसके बाद गोलू की तबीयत बिगड़ गई।रात 2 बजे परिजन गोलू को लेकर जिला अस्पताल पंहुचे थे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला की विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!