शिवपुरी: शहर के कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक ससुर ने अपनी बहू की शिकायत एसपी से की है। ससुर का कहना है कि उसकी बहू अपनी मां के बहकावे में आकर 6 माह से अपने मायके रह रही है। इसके अलावा अब उसके तरफ से पैसों की मांग की जा रही है। न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही। इसी की शिकायत लेकर बुधवार को वह एसपी ऑफिस पहुंचा।जगदीश यादव ने बताया कि मैने अपने बेटे अरविन्द यादव की शादी दो साल पहले फतेहपुर क्षेत्र की रहने वाली युवती से धूमधाम से कराई थी। शादी के कुछ समय वाद से ही बहू अपनी मां के बहकावे में आकर घर मे क्लेश और लड़ाई झगड़ा करने लगी थी।बहू कभी भी अपनी मां के पास मायके चली जाती थी। 6 माह पहले बहू घर से चार लाख रुपये के जेबर पहनकर अपने मायके गई हुई थी फिर वापस नहीं लौटी। इसके बाद बहू ने जहर खाकर मरने की धमकी दी और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर परेशान किया जाने लगा।इस बीच रिश्तेदार एवं समाज के लोगो के साथ बैठकर समझाने का प्रयास किया लेकिन बहू और उसकी मां नहीं मानी। बहू की मां मेरे परिवार को विखण्डीत करना चाहती है। इसके अतिरिक्त अब बहू और उसकी मां के द्वारा चार लाख रुपये नगद मांगे जा रहे हैं। न देने पर झूठे केस में फ़साने की धमकी दी जा रही है। इसी की शिकायत लेकर में आज एसपी ऑफिस पहुंचा हूं और मेरे व मेरे परिवार पर किसी भी कार्यवाही को पहले जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है।

ससुर ने एसपी से की बहू की शिकायत, 4 लाख के जेवर लेकर मायके गई अब 4 लाख रुपए नकद की कर रही है मांग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment