Press "Enter" to skip to content

SP ऑफिस पहुंची महिला ने 4 लोगों पर लगाया घर में घुसकर अश्लील छेड़छाड़ का आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के तालमेव गांव की निवासी एक महिला ने एसपी ऑफिस पहुंचकर गांव के ही 4 लोगों पर घर में घुसकर अश्लील छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसने इसकी शिकायत दिनारा थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर उचित कार्यवाही नहीं की। महिला ने इसकी शिकायत एसपी ऑफिस में दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
महिला ने एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह तालमेव तहसील करैरा जिला शिवपुरी की निवासी है।मैं तालमेव गांव में दिवाली मनाने के लिए अपने घर आई थी। तभी 11 नवंबर की रात 11:30 बजे यह उमेश बंशकार सुनील बंशकार, सतीश, अरूण बंशकार मेरे घर में घुस आए और मेरे साथ गलत इरादे से अश्लील छेडखानी की विरोध करने पर आरोपियों ने मेरी सास और मेरे साथ लाठी से मारपीट की। घटना की शिकायत दिनारा थाने में दर्ज करने पर केवल मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की। महिला ने एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!