Press "Enter" to skip to content

3 माह की पुत्री को छोड़कर प्रेमी संग भागी महिला, पति ने पुलिस से लगाई पत्नी रूपए और जेवरात वापस दिलाने की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले करमाजकला गांव से एक महिला अपनी 3 माह की पुत्री और पति को सोता छोड़कर प्रेमी के साथ घर से 40 हजार रुपए नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। घटना की रिपोर्ट सिरसौद थाने में दर्ज कराई गई लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की इससे परेशान महिला के पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने बुधवार को एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से पत्नी को वापस दिलाए की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार सिरसौद थाना क्षेत्र के करमाजकला गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि 24 नवंबर 2023 की रात उसकी पत्नी 3 माह की बेटी को घर छोड़कर पडोस में रहने वाले रवि कुशवाह के साथ भाग गई। युवक ने बताया कि पड़ोसी रवि कुशवाह उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पत्नी 3 माह की पुत्री को घर छोड़ गई और घर से 40 हजार रुपए नगदी और करीब 2 लाख रुपए कीमत के जेवरात ले गई। पति ने पुलिस से पत्नी नगदी रुपए और जेवरात वापस दिलाने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!