Press "Enter" to skip to content

कोलारस थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक की इलाज के दौरान ग्वालियर में मौत, बग्गी से टकरा कर हो गए थे घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक की इलाज के दौरान बुधवार को ग्वालियर में मौत हो गई। दरअसल प्रधान आरक्षक सोमवार की रात सड़क पर खड़ी बग्घी से टकराने से घायल हो गए थे। जिन्हें उपचार के पहले कोलारस अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पहले जिला अस्पताल शिवपुरी और फिर ग्वालियर रैफर कर दिया। बुधवार को इलाज के दौरान उन्होंने ग्वालियर में दम तोड दिया। प्रधान आरक्षक की मौत की खबर से पुलिस महकमे समेत परिजनों में शोक छा गया है।
जानकारी के अनुसार कोलारस थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुनील शर्मा सोमवार की रात करीब 8 बजे बाइक पर सवार होकर क्षेत्र में स्थित दाल मिल रोड से निकाल रहे है।इसी दौरान गोपालजी गार्डन के पास सुनील शर्मा की बाइक वहां खड़ी बग्घी से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसके बाद प्रधान आरक्षक को पहले कोलारस अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद शिवपुरी और वहां से गंभीर हालत के चलते ग्वालियर रेफर किया गया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!