Press "Enter" to skip to content

करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह की हत्या के विरोध में शिवपुरी में बाजार बंद, हत्यारों को फांसी देने की मांग कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News

शिवपुरी। राजस्थान में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में शिवपुरी में राजपूत करणी सेना ने बंद का आव्हान किया था।इसी के चलते बुधवार को राजपूत करणी सेना ने शहर के माधव चौक चौराहे कोर्ट रोड़ समेत मुख्य बाजार को बंद कराया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। यहां आपको बता दें कि मंगलवार को राजस्थान के जयपुर के श्याम नगर में दो बदमाशों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घुसकर गोली मार हत्या कर दी थी। इसके बाद इन्हें मानसरोवर स्थित मेट्रो मास हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से राजस्थान समेत आसपास के राज्यों में तनाव फैल गया है।राजपूत करणी सेना के साथ क्षत्रिय समाज के कई संगठनों इस हत्याकांड को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम शिवपुरी जिले में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन देकर मांग कि है कि हत्यारों को शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तार कर फाँसी की सजा दिलवाई जावे एवं उक्त मामले में सीबीआई जांच करवाकर साजिश में शामिल व्यक्तियों के विरूद्ध भी सख्त दण्डात्मक कार्यवाही की जावे। स्व. श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी के परिवार को 5 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जावे।स्व. श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी के परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी प्रदान की जावे। उक्त माँगों को पूरा नहीं किये जाने पर राजपूत समाज आंदोलनात्मक कार्यवाही करने को विवश होगा जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!