शिवपुरी: जिले की पांचों विधानसभाओं में सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाले कोलारस से भाजपा विधायक महेंद्र यादव के समर्थकों ने आज (मंगलवार को) कोलारस कस्बे में विशाल विजय जुलूस निकाला। इस दौरान उनका स्वागत सम्मान भी किया। नवनिर्वाचित विधायक महेंद्र यादव ने भी अपने समर्थकों सहित विधानसभा की जनता का आभार व्यक्त किया।
विजय जुलूस की शुरुआत कोलारस कस्बे के रामलीला मैदान से हुई थी इसके बाद जुलूस सदर बाजार, एप्रोच रोड, एबी रोड, जगतपुर होते हुए मानीपुरा भाजपा नेता रविंद्र शिवहरे के निवास पर पहुंचा। जहां विजय जुलूस के बाद आभार सभा का आयोजन हुआ।
बता दें कि कोलारस विधानसभा से विधायक महेंद्र यादव ने ग्वालियर चंबल संभाग में सबसे अधिक ज्यादा वोटों से जीतने वाले प्रत्याशियों में तीसरे स्थान पर रहे। महेंद्र यादव ने 50973 वोटों से विजय हासिल की है। वहीं, गुना विधानसभा से पन्नालाल शाक्य सबसे अधिक 66454 वोटों से जीतने वाले भाजपा प्रत्याशी बने। वहीं, चाचौड़ा विधानसभा से प्रियंका पैंची ने सबसे अधिक 61570 मतों से जीत दर्ज कराकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

कोलारस विधायक महेंद्र यादव का विजय जुलूस निकला: जगह-जगह हुआ स्वागत, आभार सभा भी हुई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment