शिवपुरी। मां रीढ़ की हड्डी के ऑपरेशन को लेकर परेशान है और जिला सहकारी बैंक शाखा पिछोर में उसके 10 लाख रुपए जमा है।बावजूद इसके बैंक अधिकारी पैसा देने से इनकार कर रहे हैं। ऐसे में यदि पैसा नहीं मिला तो फिर मां का ऑपरेशन कैसे होगा। इस आशय की मांग का एक शिकायत पत्र ग्राम जराय पिछोर से आई कामता लोधी ने कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी को सौपा। जिस पर उन्होंने सीसीबी महाप्रबंधक को कार्रवाई करने कहा।शिकायतकर्ता कामता लोधी और उसकी बेटी ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि लंबे अरसे से बैंक में राशि जमा इसलिए कर रहे थे ताकि बुरे वक्त में काम आए। 10 लाख रुपए हमारे जमा है, लेकिन बैंक प्रबंधन एक भी पैसा हमें वापस नहीं लौट रहा। जबकि मां के ऑपरेशन के लिए एम्स में पंजीयन हो चुका है और हमें पैसों की व्यवस्था करनी है। यदि पैसा नहीं मिला तो फिर मां का इलाज कैसे होगा। इस शिकायत पर कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने आवेदन सीसीबी महाप्रबंधक को कार्रवाई करने कहा।

मां की रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन होना है, बैंक जमा राशि नहीं दे रही, युवती ने जनसुनवाई में कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment