शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र की एक 18 वर्षीय युवती ने अपने प्रेमी पर घर में घुसकर अश्लील छेड़छाड़ और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई लेकिन सुनवाई नहीं होने पर मंगलवार को अपने पिता के साथ इसकी शिकायत एसपी ऑफिस में दर्ज कराते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार करैरा कस्बे की रहने वाली युवती 3 माह पहले अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने 11 दिन बाद युवती को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। अब तीन माह बाद युवती जिस लड़के के साथ भागी थी उस पर दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी कृष्णकांत पंडित निवासी अमोलपठा उसे बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया था।इस दौरान कृष्णकांत पंडित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी अब मेरी पुत्री को आते जाते समय छेडछाड कर परेशान करता है।आरोपी के हौसले इतने बुलंद है कि वह घर में घुसकर उत्पाद मचा रहा है। यही नहीं आरोपी एक बार फिर पुत्री को भगाकर ले जाने और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है।

घर छोड़कर भागी युवती ने 3 महीने बाद प्रेमी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, एसपी ऑफिस में दर्ज कराई शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment