शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के घुरवार रोड पर सड़क दुर्घटना में अशोकनगर जिले के ईसागढ़ थाना क्षेत्र के तिगरी गांव के रहने वाले एक 45 साल के मजदूर की मौत हो गई। परिजन मजदूर को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 45 साल का भरोसा आदिवासी पुत्र अमोला आदिवासी मजदूरी करने के लिए शिवपुरी जिले में आया हुआ था। भरोसा सोमवार को बदरवास थाना क्षेत्र के बांसखेड़ा गांव में अपने भतीजे के विवाह संबंधी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा हुआ था।
आज मंगलवार की सुबह वो अपने गांव तिगरी अपनी बीमार मां को देखने के लिए निकला हुआ था इसी दौरान घुरवार रोड पर उसकी बाइक बेकाबू होकर फिसल गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। भरोसा आदिवासी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था जहां 1 घंटे बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

बीमार मां को देखने गांव जा रहे युवक की बाइक बेकाबू होकर गिरी, मजदूर की मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment