Press "Enter" to skip to content

पति की ट्रैन से कटकर हुई थी मौत, अभी तक नहीं मिली आर्थिक सहायता राशि, कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर शिवपुरी कलेक्ट्रेट से है. जहां जनसुनवाई में महिला ने पति की मौत के बाद आर्थिक सहायता राशि की कलेक्टर से गुहार लगाई हैँ.

जानकारी के अनुसार पार्वती बाई जाटव निवासी गांव डूंगासरा, हाल निवासी वार्ड नं0 7 अम्बेडकर कालोनी ने बताया की मेरे दो पुत्री एवं एक पुत्र है. पति कबूल सिंह जाटव दिनांक 01.06.2023 को पोल कं0 1140 / 67 पर दोपहर 02:00 पर अपने खेत पर जा रहा था. तभी अचानक ट्रेन की चपेट मे आ जाने से उससे कटकर उसकी मृत्यु हो गई थी। जिसकी सूचना मेरे पिता द्वारा थाना बदरवास में दी गई थी. जिसके बाद शव का पी०एम० कराकर परिवार के सुपर्द कर दिया गया था।

महिला ने बताया की मैं गरीब महिला हूँ तथा मेरे पास आय का कोइ स्त्रोत नहीं है. मेरे छोटे-छोटे तीन बच्चे है. उसके बच्चे उसके पति की आय पर ही आश्रित थे. पति की मृत्यु हो जाने से महिला भूखो मरने की नौबत पर आ गई है। इस कारण महिला ने आर्थिक सहायता राशि की गुहार लगाई हैँ.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!