शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे में चोरों ने ऑनलाइन सेंटर पर चोरी वारदात की वारदात को अंजाम दिया है। चोर सेंटर की स्टॉल में लगी लोहे की चद्दर काटकर 60 से 70 हजार का सामान समेट कर अपने साथ ले गए। कोलारस थाना पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
राई रोड़ कॉलेज के सामने ऑनलाइन की दुकान संचालित करने वाले अचेंद्र जाटव ने बताया की राई गांव का रहने वाला है। सोमवार की शाम अपने दुकान को बंद कर वह अपने गांव चला गया था। आज सुबह दुकान में चोरी की सूचना रिश्तेदार द्वारा दी गई थी। दुकान पर आकर देखा तो स्टॉल की एक हिस्से की चद्दर कटी हुई पड़ी थी जहां से चोरों ने दुकान में प्रवेश किया। चोर उसकी दुकान में रखे एलईडी, सीपीयू कम्यूटर से जुड़े सभी उपकरण, एक बायोमेट्रिक डिवाइस, एक लेमिनेशन मशीन, एक प्रिंटर चुरा कर ले गए।
बता दें कि चोरी की खबर सुनने के बाद अचेंद्र की मां भी बेटे के साथ मौके पर पहुंची हुई थी। अचेंद्र की मां का कहना था कि उसने मेहनत मजदूरी कर पाई पाई को जोड़कर बेटे को दुकान खुलवाई थी वह बीमार भी हुई लेकिन उसने अपने उपचार में पैसे खर्च न करते हुए बेटे की दुकान के सामान को लाने में पैसे खर्च किये थे। लेकिन चोरों ने एक ही रात में उसकी मेहनत पर पानी फेर दिया।

बीमार माँ ने बेटे की दुकान की खातिर नहीं कराया इलाज, दुकान में लगाए पैसे, चोरों ने कर दिया हाथ साफ / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment