Press "Enter" to skip to content

शीतलहर के चलते कलेक्टर ने जारी किया आदेश, 8वीं तक के सभी स्कूल सुबह 9 बजे से खुलेंगे, दो दिनों से हो रही बारिश / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले सहित शहर में पिछले दो दिन से बारिश दौर जारी है जिसके चलते तापमान में काफी गिरावट आई है, इसके अलावा अंचल में शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ गया है। ऐसे में कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी ने नौनिहालों को राहत देते हुए 8वीं तक की कक्षाओं का संचालन सुबह 9 बजे से पहले न करने का आदेश जारी कर दिया है।

मप्र शासन स्कूल शिक्षा विभाग के 3 जनवरी को जारी आदेश के अनुपालन में कलेक्टर ने आदेश जारी किया है। जिसमें उल्लेख किया गया है कि शिवपुरी में तापमान में गिरावट एवं शीतलहर के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई, नवोदय, केन्द्रीय शैक्षणिक संस्थाओं में प्री-प्राइमरी से 8 वीं तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे से पूर्व संचालित न की जाएं यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!