शिवपुरी: जिले के थनरा चौकी क्षेत्र में बर्थडे पार्टी में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में तीन लोगों ने मिलकर एक घर पर पथराव किया। इस पथराव में एक ही परिवार के दो लोग घायल हो गए। वहीं एक बाइक, डीजे और घर के सामान को नुकसान पहुंचा है। मामला रविवार शाम का है।
मौके पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक सड़कों पर जमकर पथराव हुआ। थनरा चौकी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। बताया गया है कि पथराव करने वाले लोग अपने प्रत्याशी की हार से भी नाराज थे।
डीजे बंद नहीं किया तो पथराव शुरू कर दिया
जानकारी के अनुसार थनरा गांव में रविवार की रात कमलकिशोर पुत्र छोटेलाल केवट (22) के बेटे सागर के जन्मदिन की पार्टी घर में मनाई जा रहे थी। जन्मदिन की पार्टी में डीजे भी बजाया जा रहा था। रात करीब 9 बजे गांव के ही रहने वाले जाहर सिंह परिहार ,नारायण सिंह परिहार और राज परिहार, कमलकिशोर केवट के घर के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान तीनों ने मिलकर कमलकिशोर केवट से डीजे बंद करने के लिए कहा। जब कमलकिशोर केवट ने डीजे बंद नहीं किया तो वे नाराज हो गए।
इसके बाद जाहर सिंह परिहार, नारायण सिंह परिहार और राज परिहार ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। घर पर हुई पत्थरबाजी और मारपीट में कमलकिशोर केवट और उसके परिवार सदस्य घायल हो गए। थनरा चौकी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
चकरामपुर में चार लोग जान गंवा चुके
बता दें कि डीजे बजाने को लेकर नरवर क्षेत्र के चकरामपुर में हुए विवाद की शुरुआत के बाद चार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

बर्थडे पार्टी में डीजे बजाने को लेकर विवाद, गुस्साए लोगों ने पथराव किया, तीन लोगों पर एफआईआर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment