शिवपुरी lशहर में खराब सड़क और बारिश के पानी के चलते एक 70 साल की बुजुर्ग महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने नगर पालिका पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
तीन साल के बाद भी रिपेयरिंग काम नहीं
जानकारी के मुताबिक, सईसपुरा क्षेत्र के चीरा बाबा मंदिर के पास रहने वाली 70 साल की खातूल राईन सुबह करीब 11 बजे अपनी बेटी के घर जाने के लिए पैदल निकली। इसी दौरान घर से निकलते ही वह खराब सड़क और उसमें भरे पानी के कारण गिरकर घायल हो गई। बुजुर्ग महिला के मुंह और शरीर में गंभीर चोटें आई है। बुजुर्ग महिला का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
परिजनों ने बताया कि पानी की पाइपलाइन डालने के लिए 3 साल पहले सड़क को खोदा गया था। इसके बाद रिपेयरिंग का कार्य नहीं करवाया गया इसकी कई शिकायतें नगर पालिका सहित पार्षद को भी दर्ज कराई थी।
हालांकि कोई सुनवाई नहीं हुई, खातूल राईन अब तक तीन बार खराब सड़क होने के चलते गिर कर घायल हो चुकी है। इसके अलावा कई बुजुर्ग और बच्चे भी घायल हुए हैं। बता दें कि शिवपुरी शहर के कई वार्डों में कई साल पहले पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोदा गया था। सालों गुजरने के बाद भी सड़कों के रिपेयरिंग का काम नहीं कराया गया है। जिससे जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

70 वर्षीय महिला घायल, बारिश के कारण गिरकर घायल हो रहे लोग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment