Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी भगा लाया मुरैना की युवती को, चचेरी बहन ने बस स्टैंड पर पकड़ा, मौके पर पहुंची पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी का रहने वाला एक युवक मुरैना से एक युवती को भगा लाया। जिसके बाद दोनों शिवपुरी बस स्टैंड पहुंचे। यहां पर दोनों को युवक की चचेरी बहन ने पकड़ लिया। इसके बाद वहीं पर हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। जिसके बाद युवक और युवती को कोतवाली ले आई। इस बारे में परिजनों को सूचना दे दी गई है।

चचेरे भाई पर जेठानी की बेटी को भगाने का आरोप

खुटेला गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी ससुराल मुरैना में है जहां मेरा मनियर का रहने वाला चचेरा भाई आता जाता रहता था। कुछ रोज पहले अपने मायके आई थी आज में अपने ससुराल मुरैना जाने के लिए बस स्टैंड पहुंची थी।

जहां मुझे मेरा चचेरा भाई और मेरी जिठानी की बेटी एक साथ दिखाई दिए थे। मैने समझाने और भतीजी को वापस मुरैना ले जाने का प्रयास किया। हालांकि दोनों नहीं माने और बस स्टैंड पर हंगामा करने लगे। ऐसे में अगर में अपनी भतीजी के बिना अकेली ससुराल जाती, तो मुझे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता।

पुलिस ने परिजनों को सूचित किया

जानकारी के मुताबिक, युवक और युवती बालिग हैं या नाबालिग इससे जुड़े दस्तावेज पुलिस ने मंगाए हैं। साथ ही मुरैना युवती के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। कोतवाली प्रभारी विनय यादव का कहना है परिजन कुछ घंटों में शिवपुरी पहुंचेंगे। इसके साथ ही दस्तावेजों की जांच के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!