शिवपुरी: शहर के कोतवाली क्षेत्र के नई पुलिस लाइन, कृष्णा नगर में सोमवार दोपहर एक बिजली के ट्रांसफार्मर में लगी केबिल अचानक जलने लगी। करीब आधे घंटे तक चिंगारी उठती रही। जिससे क्षेत्र वासियों को बारिश के कारण ट्रांसफार्मर के आसपास करंट फैलने का डर सताने लगा। थोड़ी देर बाद पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई।
बता दें कि बिजली कंपनी आए दिन उपकरणों की मरम्मत करने के नाम पर बिजली की घोषित और अघोषित कटौती करती रहती है। लेकिन मेटेंनेंस की पोल उस समय खुल गई जब कृष्णा नगर में एक बिजली ट्रांसफार्मर में शोर्ट-सर्किट होने के बाद आग लग गई। करीब आधे घंटे तक आग का सिलसिला चलता रहा। चूंकि बारिश के कारण जमीन गीली थी और क्षेत्र में करंट फैलने का लोगों का डर सता रहा था।
लोगों ने इसकी सूचना बिजली कंपनी को दी लेकिन मौके पर काफी देर तक कोई नहीं आया। काफी देर बाद कुछ कर्मचारी पहुंचे। इधर, इस घटना के बाद इलाके की बिजली चली गई जो तीन घंटे बाद आई। बताया गया है कि बिजली के ट्रांसफार्मर में लगी केबिलों में आग बिजली के ट्रांसफार्मर में हुए शार्टसर्किट की वजह से लगी थी।

बिजली के ट्रांसफार्मर की केबिलों में आग लगी, आधे घंटे उठी चिंगारियों के बाद तीन घंटे इलाके की बत्ती गुल रही / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment