Press "Enter" to skip to content

कोलारस आबकारी की मतगणना के पूर्व कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन में मतगणना के पूर्व अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय,परिवहन,धारण की रोकथाम के लिए जिला आबकारी अधिकारी श्री संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में लगातार जारी कार्यवाहियों में दिनाँक 02.12.2023 को कोलारस क्षेत्रांतर्गत सघन क्षेत्र गश्त कर कार्यवाहियां की गई. जिसमें 55 पाव देशी प्लेन मदिरा और 48 लीटर हाथ भट्टी मदिरा ज़ब्त कर 2000 किलो गुड़ लहान मौके पर नष्ट कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत 5 प्रकरण दर्ज किए गए.
उक्त कार्यवाहियों में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक तीर्थराज भारद्वाज ,आरक्षक सतीश जयंत, नगर सैनिक राहुल का सराहनीय योगदान रहा.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!