Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी जिले में शांतिपूर्ण और निर्विवादित रूप से संपन्न हुई मतगणना, पुलिस और प्रशासन ने ली राहत की सांस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की पांच विधानसभाओं की मतगणना रविवार को शांतिपूर्ण और निर्विवादित रूप से संपन्न हुई। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई। इससे पहले ही सभी कर्मचारी जिनकी ड्यूटी मतगणना स्थल पर लगाई गई थी वह समय से पहुंच गए।
कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी और पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू करावाई।शिवपुरी, पोहरी, कोलारस, पिछोर और करैरा विधानसभा की मतगणना जिले के साइंस कॉलेज में इलेक्शन कमीशन के ऑब्जर्वर की निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। मतगणना स्थल के आसपास पुलिस प्रशासन की सक्रियता के चलते भीड़ नहीं लगने दी गई।और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। मतगणना समाप्त होने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

इनका कहना हैँ

शिवपुरी जिले में शांतिपुर मतगणना संपन्न हुआ और सभी को को धन्यवाद

रविंद्र कुमार चौधरी
कलेक्टर शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!