Press "Enter" to skip to content

मध्यदेशीय अग्रवाल समाज द्वारा दीवाली मिलन समारोह का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला में हुआ / Shivpuri News

शिवपुरी: आज मध्यदेशीय अग्रवाल समाज शिवपुरी द्वारा दिवाली मिलन समारोह का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला में किया गया. जिसमे अग्रवाल समाज के नवनिर्मित अद्यक्ष श्री रामजी लाल जी बंसल जी ख़रई वाले सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारिगण वरिष्ठजन और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे. अन्नकुट के पहले अग्रवाल समाज की मीटिंग रखी गई थी जिसमे सभी पदाधिकारिगण , कार्यकारिणी सदस्य और समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

मीटिंग मे समाज द्वारा आगे होने वाले कार्यों पर विचार विमर्श हुए साथ ही साथ अग्रवाल परिचय सम्मेलन करवाने का प्रस्ताव पारित किया गया। सम्मलेन के संयोजक के रूप मे समाज के पूर्व अद्यक्ष गौरव सिंघल जी को चुना गया।
मीटिंग मे सब लोगो ने अपने अपने सुझाव रखे एवम् आगे के कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई. मीटिंग के बाद अन्नकूट की व्यवस्था की गई थी। जिसे दिवाली मिलन के रूप मे मनाया गया। इस मोके पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्री रामजी लाल जी बंसल , महामंत्री प्रांशुल अग्रवाल मौजूद रहे.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!