मेडिकल कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए व्हाइट कोट सेरेमनी का हुआ आयोजन
शिवपुरी। श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय शिवपुरी में शनिवार को मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित, पुष्प अर्पण कर व्हाइट कोट सेरेमनी का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. के. बी. वर्मा, को-ऑर्डिनेटर एमईयू डॉ. ईला गुजारिया,डॉ अनन्त राखोंडे, डॉ पंकज शर्मा ,डॉ राजेश अहिरवार द्वारा किया गया। मेडिकल कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के समस्त विभाग अध्यक्षों,अन्य चिकित्सा शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को व्हाइट कोट पहना कर प्रोत्साहित किया। इस दौरान कॉलेज के समस्त वरिष्ठ सीनीयर, जूनियर डॉक्टर्स के साथ एमबीबीएस छात्र – छात्राऐं उपस्थित हुए।
व्हाइट कोट पहनना बड़ी जिम्मेदारी : मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. के बी वर्मा ने एमबीबीएस छात्र – छात्राओं को शुभकामनाएं दी। संबोधित करते हुए कहा कि आज आपका राज्याभिषेक होने जा रहा है। आज जो व्हाइट कोट आपको पहनाया जा रहा है ये हमेशा आपको आपका धर्म याद दिलाएगा कि आपका धर्म क्या है और क्या होगा अधिकांश लोग यह समझ ही नहीं पाते है कि जो आपका रोल है वही आपका धर्म है मेडिकल लाइन में जो भी परिस्थितियों रहे हर परिस्थितियों में आपको नॉर्मल रहकर काम करना है मरीज के साथ अच्छे व्यवहार के साथ अच्छी देखभाल कर अपने धर्म को निभाना है यही आपके जीवन का उद्देश्य होना चाहिए।
साथ ही कहा कि आपने जो व्हाइट कोट पहना है यह बड़ी जिम्मेदारी है। चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के दौरान कई प्रकार के अनुभव आपको मिलेंगे। जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक होंगे।
इसके साथ ही को-ऑर्डिनेटर एमईयू मेडिकल डॉ. ईला गुजारिया ने कहा कि एमबीबीएस छात्र-छात्राएं जो व्हाइट कोट पहनत रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि व्हाइट कोट क्यों पहना जाता है। इसका महत्व क्या है। इसे पहनकर चिकित्सक के पेशे को अपना लेना ही काफी नहीं है। व्हाइट कोट के पीछे बड़ी जिम्मेदारी छिपी हुई हैं। इन सारी जिम्मेदारियों का अहसास कराने के लिए ही मेडिकल कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन किया गया है। जिससे विद्यार्थी चिकित्सक के पेशे के ग्लैमर के साथ ही अपनी जिम्मेदारियों का भी ध्यान रखें। व्हाइट कोट सेरेमनी के दौरान डॉक्टर अनंत राखोंडे ने छात्र – छात्राओं को व्हाइट कोट सेरेमनी की शपथ भी दिलाई गई। जिसमें कहा गया कि इस व्हाइट कोट को पहनकर अपनी आखिरी सांस या धरती पर मौजूद पीड़ित मानवों की जिंदगी को बचाने की कोशिश करेंगे।

व्हाइट कोट आपको हमेशा याद दिलाएगा आपका धर्म: डीन डॉक्टर के.बी. वर्मा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment