Press "Enter" to skip to content

छत से गिरकर 7 साल का बालक घायल, दोस्त के साथ उड़ा रहा था पतंग, मामूली चोटे आई / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के सईसपुरा क्षेत्र में शनिवार एक 7 साल का मासूम बालक छत से पतंग उड़ाते समय नीचे गिर गया। जिसके बाद बालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि एक मंजिल से नीचे गिरने के बाद भी बालक को मामूली चोटे आई हैं।

7 साल के देशांत माझी की मां पार्वती ने बताया कि उसका बेटा अपने दोस्त के साथ छत पर पतंग उड़ा रहा था। वह अपने घर के काम में बिजी थीं। इसी दौरान पतंग उड़ाते समय वह नीचे गली में गिर गया। पड़ोसियों ने बेटे के गिरने की सूचना दी। इसके बाद वह बेटे को अस्पताल लेकर पहुंची।

पार्वती ने बताया कि बेटे को सिर में चोट आई है। उसका सीटी स्कैन भी कराया है। रिपोर्ट आने के बाद सिर की चोट का पता लग सकेगा। बाकी बेटा एक मंजिल छत से गिरने के बाद भी सकुशल है। गौरतलब है कि जिस छत पर देशांत अपने दोस्त के साथ पतंग उड़ा रहा था। उस छत पर बाउंड्री नहीं थी। इसके चलते देशांत पतंग उड़ाते समय पीछे की ओर गया और नीच गिर गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!