शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के संगेश्वर गांव में ऊधारी के रुपए मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक के मामा ससुर के लड़कों ने रुपए वापस करने की जगह युवक की डंडों से ना केवल बेरहमी से पिटाई की बल्कि उसकी तीन पहिया की टेम्पो लोडिंग गाडी का डंडा मारकर कांच फोड़ दिया। पीड़ित ने बताया कि उसने घटना की रिपोर्ट रन्नौद थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को पीड़ित युवक ने अपनी पत्नी के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार रंजीत पुत्र मिसरी जाटव उम्र 26 साल निवासी ठर्रा थाना सिरसौद ने बताया कि वह अपनी ससुराल रन्नौद थाना क्षेत्र के संगेश्वर गांव गया था जहां उसने मामा ससुर के लड़के वीरू जाटव और बद्री जाटव को दिए उधारी के रुपए मांगे तो दोनों ने उसकी डंडों से पिटाई कर उसकी लोडिंग टेम्पो का डंडा मारकर कांच फोड़ दिया। उसने इसकी शिकायत रन्नौद थाने पर की लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। रंजीत ने शनिवार को पत्नी इन्द्ररोस के साथ एसपी ऑफिस में आवेदन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है।

ऊधारी के रुपए मांगने पर सालों ने जीजा की डंडों से की पिटाई, थाने पर पुलिस ने नहीं की सुनवाई एसपी ऑफिस में दर्ज कराई शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment