Press "Enter" to skip to content

20 वर्षीय युवती घर से 65 हजार रुपए नगदी और भाभी के जेवरात लेकर प्रेमी संग हुई फरार / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले बदरवास थाना क्षेत्र के बडोखरा गांव से एक 20 वर्षीय युवती परिजनों को सोता छोड़ कर घर से 65 हजार रुपए नगदी और भाभी के जेवरात लेकर रातोंरात अपने प्रेमी के संग फरार हो गई। घटना की रिपोर्ट परिजनों ने थाने में दर्ज कराई लेकिन आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में ना तो परिजनों के बताए अनुसार रिपोर्ट लिखी और ना ही लापता हुई लड़की को खोजने का प्रयास किया इससे परेशान परिजनों ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से युवती को खोजने की गुहार लगाई है.
जानकारी के अनुसार बदरवास थाना क्षेत्र के बडोखरा गांव से 29 नवंबर 2023 की रात को एक 20 वर्षीय युवती परिजनों को सोता छोड़ कर बिना बताए घर से 65 हजार रुपए नगदी और भाभी के जेवरात लेकर गुम हो गई। परिजनों गांव के ही एक युवक रघुनन्दन पुत्र करनसिह धाकड पर युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।गुम हुई लड़की के भाई ने बताया कि बदरवास थाना पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली घर से जेबरात और नगदी रुपए ले जाने की एफआईआर दर्ज नहीं की और ना ही गुम हुई लड़की को खोजने का प्रयास किया। इससे परेशान परी जो उन्होंने इसकी शिकायत शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराते हुए पुलिस से गुम हुई लड़की को खोजने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!