Press "Enter" to skip to content

गमी में शामिल होने गया परिवार पीछे से चोरों ने घर पर बोला धावा, गृहस्ती का सामान और बोर की मोटर चोरी / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में चोरों ने एक सूने घर पर धावा बोल कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।चोर सूने घर से गृहस्थी का सामान और बोर की मोटर चोरी कर फरार हो गए।जिस घर में चोरी हुई वह परिवार रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने घर से बाहर गया हुआ था। सुबह घर के ताले टूटे देख पड़ोसियों की सूचना पर से मौके पर पहुंचे घर के मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार उत्तम पुत्र बादामी कुशवाह उम्र 40 वर्ष निवासी परिच्छा थाना पोहरी ने बताया कि रिश्तेदारी में गमी हो गयी थी जिसके चलते वह सभी लोग वहां गए हुए थे। इसी दौरान बीती रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर मे रखी पानी के बोर की मोटर,गैस चूल्हा मय सिलेंडर और गृहस्थी का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने चोरी गए सामान की कीमत का आंकलन 55000 किया है। उत्तम कुशवाह की रिपोर्ट पर से पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!