शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रौंदा गांव से एक शादीशुदा महिला घर से 40 हजार रुपए नगदी सोने चांदी के गहने और पुत्र को लेकर प्रेमी के साथ भाग गई। पति ने शुक्रवार को इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराते हुए पुलिस से पत्नी पुत्र नगदी रुपए और गहने वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई जिस पर एसपी ऑफिस से पीड़ित का आवेदन सिरसौद थाने को फॉरवर्ड कर जांच कर कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार सिरसौद थाना क्षेत्र के रौंदा गांव के रहने वाले पीड़ित पति ने बताया कि करीब 3 माह पहले उसकी पत्नी को ग्राम खरई थाना तेंदुआ का निवासी शिवकुमार जाटव बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। तभी से उसकी पत्नी और बच्चा शिवकुमार जाटव के साथ रह रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि आरोपी खतरनाक प्रवृत्ति का है मुझे और मेरे परिवारजन को जान से मारने की धमकी दे रहा है। मेरी पत्नी व मेरे बेटे अभि की जान खतरे मेंं है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से पत्नी को वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

शादीशुदा महिला को भगा ले गया युवक, पति ने पुलिस से लगाई पत्नी को वापस दिलाने की गुहार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment