शिवपुरी: जिले की सुभाषपुरा थाना पुलिस को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है।सुभाषपुरा थाना प्रभारी कुसुम गोयल और उनकी टीम ने इको कार से स्मैक की तस्करी कर 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 10 ग्राम स्मैक और कार को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कुसुम गोयल ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक इको कार को पकड़ा और कार की तलाशी लेने पर कार में सवार युवकों पर से 10 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने इस मामले में पकड़े गए आरोपी राजेश पुत्र स्व.महेन्द्र सिहं तोमर उम्र 48 साल निवासी वालाजी पुरम गुडा गुडी का नाका थाना माधौगंज ग्वालियर,विजय पुत्र शिवचरण गौड उम्र 32 साल निवासी भीम नगर कुम्हरपुरा थाना थाठीपुर ग्वालियर ,राजकुमार पुत्र डालचंद नामदेव उम्र 39 साल निवासी शोभा नगर थाना कोतवाली जिला जबलपुर (हाल) पंचशील नगर रमाकांत सागर का मकान थाना गोले का मंदिर जिला ग्वालियर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज कर 10 ग्राम स्मैक और कार को जब्त करने की कार्रवाई की है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि कुसुम गोयल,सउनि परमाल सिंह ,सउनि शेख शकील खान ,प्रआर.99 महेश दत्त शर्मा, प्रआर.197 अभय सिंह, आर.104 रवि कुशवाह , आर. 301 विमल बौहरे, आर.968 दामोदर भार्गव, आर. 740 रविन्द्र शर्मा,आर. 1081 अरुण राठोर,आर चालक 27 सोनू गुर्जर आर.598 अर्जुन जाट, म.आर.1146 प्रीति राठौर की अहम भूमिका रही.

सुभाषपुरा पुलिस ने इको कार से स्मैक की तस्करी कर 3 तस्करों को दबोचा, 10 ग्राम स्मैक समेत कार जब्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment