Press "Enter" to skip to content

40 वर्षों से बनी टपरिया पर पार्षद पति और उसके परिजनों ने किया कब्जा, बुजुर्ग महिला ने एसपी ऑफिस में दर्ज कराई शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कालामढ़ गांव की निवासी एक बुजुर्ग ने आज एसपी आफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बैराड़ नगर परिषद के पार्षद पति और उसके परिजनों पर 40 वर्षों से बनी टपरिया पर अवैध कब्जा करने और उसके परिजनों के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुजुर्ग महिला आवेदन लेकर कर जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
जानकारी के अनुसार रामो पत्नी स्वर्गीय नकुलाराम जाटब निवासी ग्राम कालामड थाना बैराड़ ने बताया कि नगरपरिषद बैराड़ के ग्राम कालामड़ में कृषि उपज मंडी के सामने स्थित तलाब के पास में करीब 40 वर्षों से उसकी टपरिया व कच्ची बाउंड्री वॉल बनी हुई है।कल दिनांक 29 नवंबर 2023 को रमेश राठौर पुत्र बाबूलाल राठौर सोनू, बाईसराम राठौर अशोक राठौर इन चारो लोगों ने जबरन उसकी मारपीट कर उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। पीड़ित ने बताया कि जब वह इसकी शिकायत लेकर बैराड़ थाने पहुंची तो पुलिस ने उल्टे उसके पुत्र पर मामला दर्ज कर लिया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!