Press "Enter" to skip to content

पुलिया से बाइक टकराने पर चालक की मौत, एंबुलेंस सड़क हादसे का शिकार, 6 लोग चोटिल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम एक बाइक सड़क हादसे शिकार हो गई। इस घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं शिवपुरी शहर कठमई क्षेत्र में एक एम्बुलेंस सड़क हादसे का शिकार हो गई, गनीमत रही कि घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

पहली घटना में ढेंकुआ गांव का रहने वाला सुनील आदिवासी बुधवार की शाम करीब साढे सात बजे अपनी बाइक पर सवार होकर गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में नट बाबा के पास बाइक बेकाबू होकर एक पुलिया से टकरा गई। पुलिया से टकराने के बाद युवक गंभीर से घायल हो गया।

घायल युवक को उपचार के अस्पताल ले जाने के लिए लोगों ने 108 एंबुलेंस से संपर्क किया था लेकिन एम्बुलेंस एक घंटे देरी से पहुंची इसके चलते बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। रन्नौद थाना पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

दूसरी घटना भी बुधवार की देर शाम घटित हुई एक एम्बुलेंस कठमई क्षेत्र के स्टार वैली कॉलोनी के सामने बेकाबू होकर सड़क से नीचे जाकर पलट गई। बताया गया है कि घटना स्थल पर रेलवे लाइन के पुल रिपेरिंग का काम चल रहा था, इसी के चलते वाहनों को एक ही पट्टी से निकाला जा रहा था। इसके चलते सामने से रहे वाहन को बचाने के फेर में एम्बुलेंस बेकाबू होकर पलट गई।

बताया गया है कि एम्बुलेंस आंनदपुर ट्रस्ट की थी जो ग्वालियर किसी मरीज को छोड़कर वापस लौट रही थी एम्बुलेंस में 6 लोग सवार थे जिन्हें मामूली चोट आई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!