Press "Enter" to skip to content

घर में घुसकर पांच लोगों को बेरहमी से पीटा, ट्रैक्टर की किश्त न चुकाने को लेकर हुआ विवाद / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में ट्रैक्टर की किस्त के पैसे न चुकाने को लेकर हुए विवाद में चार ने लोगों घर में घुसकर एक ही परिवार के पांच लोगों पर हमला बोल दिया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनारा थाना पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

फाइनेंस में दस्तावेज लगाना पड़ा महंगा

जानकारी के मुताबिक अटा वीरपुर के रहने वाले राजू रावत ने तीन माह पहले एक ट्रैक्टर फाइनेंस कराने के लिए अपने मिलने वाले मुकेश जाटव के दस्तावेज फाइनेंस कंपनी में लगाये थे। इसके बाद ट्रैक्टर राजू रावत अपने काम मे लेने लगा था।

बताया गया है कि राजू रावत ने ट्रैक्टर की किस्त के लगभग 35 हजार रुपए फाइनेंस में नहीं भरे थे। इसके बाद फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा मुकेश जाटव पर किश्त भरने का दबाव बनाया जा रहा था। जब मुकेश ने राजू से फाइनेंस का बकाया पैसा भरने की बात कही थी। लेकिन राजू ने पैसा जमा न कराते हुए ट्रैक्टर को मुकेश के घर खड़ा कर दिया था। इसी बात से राजू रावत मुकेश से नाराज था।

किश्त नहीं चुकाई, टोकने पर बोला हमला

कल्ली जाटव ने बताया कि बुधवार की दोपहर में और मेरे पिता नाथूराम, भाई मुकेश, गजेंद्र और मेरी पत्नी गंगा देवी घर पर थे इसी दौरान राजू रावत, आकाश रावत, सोहन सिंह रावत और अशोक रावत ने घर मे घुसकर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला बोलते हुए परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। दिनारा थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है वहीं सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!