Press "Enter" to skip to content

अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पत्नी-बेटा जंगल में लकड़ियां लेने गए थे / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के गणेशखेड़ा गांव में 50 साल के अधेड़ ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। तेंदुआ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर आज (गुरुवार को) कोलारस के पोस्टमॉर्टम हाउस पर मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।

जानकारी के मुताबिक गणेशखेड़ा का रहने वाला मृतक सुजान आदिवासी पुत्र प्रार्थी आदिवासी का शव बुधवार की शाम घर के पीछे एक बेर के पेड़ पर पड़ोसियों को लटका मिला। तब इसकी सूचना परिजनों तक पहुंचाई गई थी। बताया गया है कि मृतक घर पर अकेला था मृतक के बेटा मनोज आदिवासी और उसकी पत्नी जंगल में लड़कियां लेने गई हुई थी।

इसी दौरान सुजान ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बुधवार शाम मृतक सुजान की पत्नी और बेटा घर पहुंचे तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई तेंदुआ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। बताया गया है कि मृतक शराब का आदी था। हालांकि मृतक ने सुसाइड किन कारणों के चलते किया यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!