Press "Enter" to skip to content

करैरा थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सम्पन्न हुई बसुधैव कुटुम्बकम की बैठक / Shivpuri News

समाज से जातिगत धारणा खत्म करके केवल समाज से अपराधी प्रवर्ति के लोगो को खत्म करना है- एसडीओपी मुकाति

शिवपुरी: आज करैरा थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया के निर्देशन में थाना प्रभारी सुरेश शर्मा द्वारा शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी समाज एवं धर्म मे शांति सद्भावना बनी रहे इस मुद्दे को लेकर बैठक आयोजित हुई. बैठक का मुख्य बिंदु बसुधैव कुटुम्बकम रखा गया था. इसका अर्थ धरती ही परिवार है. इस धरती पर जो भी लोग जाति,धर्म,सम्प्रदाय से आते है वह मिल जुलकर रहे. थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीता हफ्ता शिवपुरी जिले की पुलिस के लिये बहुत ही कष्टदायक रहा है जहां एक ओर चकरामपुर की घटना में एक समाज के 4 लोगो की दर्दनाक हत्या हो जाना वही भौंती में भी एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आने के बाद दो समाजो मे बैमसता की स्थिति उत्तपन्न हो गई थी. लेकिन एक व्यक्ति के अपराध पर पूरी समाज दोषी नही कहलाती है.

हमारा उद्देश्य अपराधी को सजा दिलाना है न की पूरी समाज से लड़ना है. करैरा एस डी ओ पी श्री मुकाति ने कहा कि हमे सभी लोगो से भाई चारा रखना है और गॉव गाँव के सरपंच जो बैठक में आये थे अपने गाँव मे भी यह मैसिज करे कि हमे जातिगत धारणा खत्म करके केवल समाज से अपराधी प्रवर्ति के लोगो को खत्म करना है सभी समाज पुलिस का सहयोग करे. बैठक में तहसीलदार कल्पना शर्मा , एस डी ओ पी शिवनारायण मुकाति, सीएमओ ताराचंद धूलिया, आईटीबीपी, एड महेन्द्र सिंह सिकरवार मंचासीन रहे.
बैठक मे नगर परिषद् अध्यक्ष पति रामस्वरूप रावत,मंजले आलम,सुरेश बंधु,श्रीमती दयवंती मिश्रा,डा अरविंद वेडर,सी पी श्रीवास्तव, विनय दुबे, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजीव सिकरवार, भाजपा-कांग्रेस-बसपा-भीम आर्मी पार्टी के नेतागण , ग्रामीण सरपंच-सचिव , गणमान्य नागरिक सहित पत्रकार गण उपस्थित रहे.
कार्यक्रम का संचालन सतीश श्रीवास्तव ने किया आभार थाना प्रभारी सुरेश शर्मा द्वारा किया गया.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!