शिवपुरी: 28 नवंबर कल शहर के देहात थाना क्षेत्र के मुक्तिधाम में एक अधेड़ नग्न और मरणासन्न हालत में मिला था। मंगलवार-बुधवार की रात ग्वालियर में उसकी मौत हो गई। वहां पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया। हैरानी की बात है कि इस मामले की सूचना न तो देहात पुलिस को है न ही कोतवाली पुलिस को है। मृतक के परिजनों ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी।
मृतक बल्लू राठौर (50) कोतवाली क्षेत्र के राठौर मोहल्ला के बजरंग अखाड़ा के पास रहता था। वह नल फिटिंग का कार्य करता था। सुबह 27 नवंबर की सुबह घर से निकला और लापता हो गया। अगले दिन 28 नवंबर को सुबह 11 बजे देहात थाना क्षेत्र के मुक्ति धाम के पीछे वह मरणासन्न हालत में मिला।
परिजनों का कहना है कि बल्लू के शरीर पर चोट के निशान थे। उसके शरीर पर कपडे़ भी नहीं थे। उसे पहले मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत में उसे ग्वालियर रेफर किया था। मंगलवार-बुधवार की रात करीब 2 बजे उसने दम तोड़ दिया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि बल्लू राठौर आखिर हालातों में मुक्तिधाम पहुंचा और उसकी ऐसी हालत किसने की। पुलिस का कहना है कि ग्वालियर में केस डायरी आने पर ही कुछ कहा जा सकता है।

मुक्तिधाम में मरणासन्न हालत में मिला था अधेड़, ग्वालियर में हुई मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment