Press "Enter" to skip to content

बेरहम सास और पति ने बहू की लाठी-डंडों से की पिटाई, हाथ और पैर में आई गंभीर चोटें जिला अस्पताल में इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के अमोलपठा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले उड़वाया गांव में बुधवार को सास बहू के बीच हुए पारिवारिक विवाद को लेकर बहू के साथ सास और उसके पति ने लात घूसों और लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर दी। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुमन पत्नी भूपसिंह गुर्जर उम्र 30 वर्ष निवासी उड़वाया थाना अमोलपठा का बुधवार को अपनी सास कलावती से किसी बात को लेकर मुंहवाद हो गया जिस पर से
महिला की सास और पति ने उसकी बेरहमी से मारपीट कर दी।
महिला को हाथ और पैर में गंभीर चोट आई है जिसके चलते पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!