शिवपुरी: जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के भीमनगर गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर बीते 27 नवंबर 2023 को महिला फूलाबाई पत्नी बीरेंद्र जाटव के साथ उसकी देवरानी शारदा बाई, जेठानी सुशीला और देवर घनश्याम जाटव जेठ रामसिंह जाटव ने लात घूसों और लाठी डंडों से बेरहमी से मारपीट कर दी। मारपीट की इस घटना में गंभीर रूप से घायल महिला फूलाबाई को पहले जिला अस्पताल शिवपुरी उसके बाद झांसी रैफर किया गया। महिला के पुत्र का आरोप है कि घटना की शिकायत बामौरकला पुलिस थाने में दर्ज कराई गई लेकिन पुलिस ने साधारण मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जबकि इस घटना में उसकी मां को गंभीर चोटें आई हैं उनका एक पैर फैक्चर है जबकि सिर में चोट होने से उनका उपचार मरणासन्न स्थिति में झांसी में जारी है। महिला के पुत्र यशवंत जाटव ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए इस मामले में पुलिस से धाराएं बढ़ाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।







Be First to Comment