शिवपुरी। जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के सतनवाड़ाकला गांव की निवासी एक महिला ने मंगलवार को एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए पडोसी पर नाबालिग बेटियों पर गंदी नजर रखने और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। महिला ने सतनवाड़ा थाना पुलिस पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार सतनवाड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने मंगलवार को एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मैं और मेरी पुत्रियों अकेली निवास करती हैं अकेले होने का गलत फायदा पड़ोसी मंगी पाल उठाना चाहता है मंगी पाल मुझ व मेरी नाबालिग पुत्रियों पर गलत नजर रखता है। मैं जब मजदूरी कार्य करने के लिए घर से बाहन गई थी तो मंगी पाल के द्वारा घर में घुसकर मेरी पुत्रियों के साथ भी छेड़खानी की जा चुकी है। रिपोर्ट करने पर मुझ प्रार्थीया व मेरे परिवारजन को जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोपीगण दबंग एवं धनवान व्यक्ति हैं इस कारण उनके खिलाफ कोई भी गवाही नहीं देता है। महिला ने बताया कि उसकी थाने पर कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर पड़ोसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है।

महिला का आरोप पड़ोसी नाबालिग बेटियों पर रखता है गंदी नजर, थाने पर नहीं हुई सुनवाई तो एसपी ऑफिस में दर्ज कराई शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment