Press "Enter" to skip to content

ग्राम पचीपुरा में भीषण आगजनी 80 हजार की मूंगफली जलकर हुई राख / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचीपुरा से निकलकर सामने आ रही है ग्राम पचीपुरा में भीषण आगजनी में 80 हजार की मूंगफली जलकर हुई राख हो गई.
जानकारी के अनुसार ग्राम पचीपुरा में मुकेश यादव पिता बुद्धाराम यादव निवासी ग्राम पचीपुरा के गेंत में 2 बीघा मूंगफली की फसल का ढेर रखा था जिसमें अचानक आग लग गई आग लगते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कड़ी मशक्कत की लेकिन देखते ही देखते आग की लपटे इतनी तेज हो गई कि आग बुझाने में कामयाब नहीं हो पाई ,उसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन लगाया फायर ब्रिगेड तत्काल मौके पर पहुंची और आग को बुझाया मुकेश यादव द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि जब यह आग लगी तब हम घर पर ही नहीं थे ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने के बाद हमें सूचना दी कि तुम्हारे गेंत में रखी फसल में आग लग गई है जब हमें पता चला और मेरी दो बीघा की मूंगफली की फसल का ढेर लगा हुआ था जो जलकर राख हो गया है इसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपए है और इस आगजनी में मेरा 80 हजार रुपए का नुकसान हुआ है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!