शिवपुरी। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नीलगर चौराहा क्षेत्र में बेटे से मिलने आई एक मां के साथ ससुराल वालों ने लात घूसों से मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। खास बात यह है कि इस मामले की शिकायत जब पीड़िता ने देहात थाने पर की तो पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की इससे परेशान महिला ने मंगलवार को अपने परिजनों के साथ एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए ससुरालियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के अनुसार गजाला बेगम पत्नी सरवर खान निवासी नीलगर चौराहा हाल निवासी मोहना जिला ग्वालियर ने बताया कि उसके पति ने 2 साल पहले उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। लेकिन उसके बेटे को पति ने अपने पास रख लिया था सोमवार को वह अपने बेटे से मिलने ससुराल गई तो सास नजमा, चचिया सास ननही, जेठ रियासत खान, चाचा ससुर समीउल्ला ने
उसके साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसकी रिपोर्ट उसने देहात थाने में की लेकिन पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की। पिता ने एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बेटे से मिलने आई मां पर ससुरालियों ने किया चाकू से हमला, पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद, एसपी ऑफिस में दर्ज कराई शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment