शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत गढरोली गांव में विधानसभा चुनाव के दौरान फूल पर वोट नहीं देने पर दबंगों ने एक युवक की ना केवल लाठियां से बेरहमी से मारपीट की बल्कि आरोपियों ने पत्थर पटक कर युवक की बाइक तोड़ दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई लेकिन आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की इससे परेशान युवक ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार पवन पुत्र हरिसिंह गौर उम्र 32 साल निवासी गढरोली ने मंगलवार को अपनी पत्नी कविता गौर के साथ एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 20 नवंबर 2023 को जब वह बाइक से जा रहा था तभी गांव के अमन गौर, राजपाल गौर व दीपू गौर आये और बोले तुमने फूल पर वोट क्यों नहीं दिया और मेरी लाठियों से बेरहमी से मारपीट कर बाइक को तोड़ दिया। घटना की शिकायत मैंने पिछोर थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
अब आरोपी पेटी खुलने (विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने) पर मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित युवक ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

फूल पर वोट नहीं देने पर दबंगों ने युवक को लाठियों से पीटा, चुनाव का रिजल्ट आने पर दे रहे हैं जान से मारने की धमकी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment