Press "Enter" to skip to content

अवैध रेत उत्खनन का खेल शुरू, दतिया, भिंड, मुरैना ग्वालियर के गुंडों ने संभाला हुआ है मोर्चा / Shivpuri News

रोनिजा, अंदोरा, माछाओली, दोनी गोकुन्दा, दवरासनी, बीजौर, चितारी घाट आदि पर बड़े स्तर पर हुआ अवैध उत्खनन शुरू, सीहोर पुलिस सहित स्थानीय प्रशासन का खुला संरक्षण

करैरा (शिवपुरी)- करैरा अनुविभाग में इस समय खुलेआम अवैध रेत उत्खनन का खेल शुरू हो चुका है।
जानकारी के मुताबिक सीहोर थाना अंतर्गत आने बाले बिजौर, चितारी घाट पर पुलिस व स्थानीय प्रशासन के कुछ अधिकारी व कर्मचारियों के संरक्षण में रेत माफियाओ ने अवैध उत्खनन कह खेल शुरू कर दिया है, आलम यह है कि यहां से रोजाना 60 से 70 हाइवा रेत का उत्खनन व परिवहन माफिया यहां से कर रहे है । करैरा में इस समय भिंड, मुरैना, दतिया ग्वालियर के गुंडों ने मोर्चा संभाल रखा है जिनसे ग्रामीणों में डर व्याप्त है। बात दें कि इस क्षेत्र में जनहानि तक होने की आशंका है लेकिन लगता है प्रशासन कोई बड़ी घटना होने का इंतजार कर रहा है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!