शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रजवासी ढाबा के पास फोरलेन हाईवे पर आज (मंगलवार) सुबह करीब 6 बजे गाय बचाने के फेर में एक एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार सभी लोगों को मामूली चोट आई है।
जानकारी के अनुसार नासिक का रहने वाला परिवार बिहार के अपने पुश्तैनी गांव में छट पूजा कर वापस नासिक कार (MH46BV6254) में सवार होकर लौट रहा था। आज सुबह जब कार सवार बदरवास थाना क्षेत्र के ब्रजवासी ढाबा के पास से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान कार के आगे अचानक से एक गाय आ गई थी। जिसे बचाने के फेर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में बृज मोहन शर्मा, रेणु देवी, शकल शर्मा, शिवम शर्मा को मामूली चोटें आई हैं।

बिहार से छटपूजा कर नासिक लौट रहे परिवार की कार बेकाबू होकर पलटी, 5 घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment