Press "Enter" to skip to content

15 वर्षीय नाबालिग को धोखे से खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी अनुभाग के छर्च थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले भैसरावन गांव में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।पड़ोसी युवक ने 15 बर्षीय किशोरी को खेत मे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया है। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुँचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई जहा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास शुरू कर दिए है।
घटनाक्रम की जानकारी के अनुसार फरियादिया ने थाना पहुँचकर बताया कि उसके माता-पिता लड़ाई-झगड़े की शिकायत लेकर छर्च थाने पर गए हुए थे,उस दौरान वह दादी के यहां रुकी हुई थी जहा शनिवार की रात 8 बजे पड़ोस में रहने बाला युवक आया ओर बोला कि तुम्हारे घर पुलिस आयी है बयान लेने ओर अपने साथ ले गया जहा गांव के पास स्थित एक खेत मे ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। किशोरी ने अपबीती माता-पिता को बताई जिंसके वाद वह छर्च थाना पहुचे ओर शिकायत दर्ज करायी।पुलिस ने फरियादिया की शिकायत पर से दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!