Press "Enter" to skip to content

परिजनों को सोते छोड़ नवयुवती प्रेमी संग फरार, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले उपसिल गांव से एक 19 वर्षीय युवती आधी रात को परिजनों को सोते छोड़कर बिना बताए घर से लापता हो गई।घटना की रिपोर्ट परिजनों ने पोहरी थाने में दर्ज कराई है।परिजनों ने सेसई गांव के युवक नरेश आदिवासी पर युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने का संदेह जताया है.
जानकारी के अनुसार लापता हुई युवती के पिता ने थाने पहुँचकर बताया कि 23 नवंबर की रात्रि 9 बजे वह अपने परिवार के साथ खाना खाकर कमरे में सो गए जब जागे तो पता चला कि उनकी 19 बर्षीय बेटी कमरे में नही जिसे हर जगह तलाश किया लेकिन पता नही चल सका। पिता ने सेसई गांव के नरेश आदिवासी पर लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का संदेह जताया है पुलिस ने परिजनों की सूचना पर से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!