शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र के भीमपुर गांव में एक 10 वर्षीय मासूम बालक की कुएं में डूबने से मौत हो गई।बताया जा रहा है कि बालक अपनी मां के साथ खेत पर गया था।इस दौरान वह कुएं में गिर गया और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से बच्चे को कुएं से बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार लवकुश पुत्र प्रेम नारायण बघेल उम्र 10 वर्ष निवासी भीमपुर थाना नरवर सोमवार को अपनी मां के साथ खेत पर गया था। इस दौरान मां खेत में काम कर रही थी और लवकुश मोबाइल चला रहा था। महिला ने काम निपटाना के बाद घर जाने के लिए बेटे की तलाश की तो वह कहीं दिखा नहीं।मां, बेटे को तलाशते हुए कुएं पर पहुंची तो उसके बेटे की एक चप्पल कुएं के पास पड़ी दिखी तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। आस-पड़ोस के लोग महिला का शोर सुनकर कुएं पर पहुंचे तो महिला ने पूरी बात बताई। गांव वालों ने लवकुश को कुएं में तलाशना शुरू किया तो उसका शव कुएं में मिल गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और उसे नरवर अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।अनुमान लगाया जा रहा है कि मोबाइल चलाते वक्त बच्चों का ध्यान कुएं पर नहीं गया और वह उसमें गिर गया होगा। बताया जा रहा की लवकुश के पिता 307 के आरोप में जेल में बंद है।

नरवर के भीमपुर में मोबाइल पर वीडियो देखते हुए कुएं में गिर 10 वर्षीय मासूम, मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment