शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र के चकरामपुर गांव में 4 लोगों की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले 3 लोगों के खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की है।इस मामले को लेकर पुलिस ने चेतावनी जारी करते हुए हिदायत दी है कि अगर कोई व्यक्ति इस प्रकार की बैमनस्यता फैलानी बाली पोस्ट शोशल मीडिया पर डालेगा तो उसकी बिरूद्ध भी संज्ञान लेकर तत्काल कार्यवाही की जावेगी अतः सभी लोगो से अपील है कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर अनावश्यक रूप से किसी भी समाज, धर्म के बिरूद्ध कोई आपत्तिजनक पोस्ट न डाले
आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार:
नरवर थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि राजकिशोर कुशवाह पिता प्रेम सिह कुशवाह निवासी देवरी मगरौनी थाना नरवर के द्वारा एक वीडियो सूरज खरे के मोवाईल से बना कर ठाकुर समाज को मां वहिन की गाली देते हुऐ शोसल मीडिया पर पोस्ट डाली गई उक्त पोस्ट पर ठाकुर समाज द्वारा आक्रोशित होकर शिवम परमार निवासी मगरोनी के द्वारा आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 327/23 धारा 505 (2), 294, 506,34 भादवि क पंजीबद्ध किया गया तथा आरोपी सूरज खरे एवं आरोपी राजकिशोर कुशवाह के कब्जे से एक 12 बोर का देशी कट्टा एवं 2 जिंदा राऊन्ड बरामद कर अपराध क्रमांक 326/23 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जहां से दौनो आरोपियो को जेल भेजा गया है। इसी प्रकार दिनांक 24.11.23 को राजा कुशवाह पिता ख्याली कुशवाह उम्र 20 साल निवासी फिल्टर रोड करैरा द्वारा इसी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट के विरूद्ध थाना नरवर मे अपराध क्रमांक 324/23 धारा 505 (2) भादवि अपराध पंजीबद्ध कर धारा 151 जाफौ मे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।

चकरामपुर हत्याकांड: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर पुलिस ने 3 आरोपियों को भेजा जेल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment