शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लंगूरी गांव में रविवार को ईश्वर का अद्भुत चमत्कार देखने को मिला जब एक पांच साल का मासूम बच्चा ट्रैक्टर ट्रॉली पर खेलता हुआ अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ 50 फिट गहरे सूखे कुएं में गिर गयादरअसल हुआ यह कि दयाराम जाटव निवासी लंगूरी थाना करैरा का ट्रैक्टर ट्रॉली अपने घर के बाहर रखे हुए थे। इसी दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली पर नवाब जाटव का पांच साल का बेटा छोटू जाटव और उसके भाई राना जाटव की 6 साल की बेटी ट्रैक्टर पर बैठकर खेल रहे थे। तभी अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया। जिसके चलते वहां खडे राकेश जाटव ने तत्पर्ता दिखाते हुए राना जाटव की 6 साल की बेटी को हाथ पकडकर खींच लिया। जबकि नवाब का 5 साल का बेटा ट्रैक्टर ट्रॉली पर ही बैठा रहा। यह ट्रैक्टर ट्रॉली सीधे कुएं में जा गिरे। इस दौरान ट्रैक्टर कुएं में लगे टोडा से टकराया तो बच्चा ट्रेक्टर से पहले कुएं में गिर गया। उसके बाद उसके उपर कुएं में लगा पत्थर का टोडा,तीर और कुए के पत्थर गिरने लगे। जिसके चलते गांव में चीख पुकार मच गई।तत्काल गांव के लोग कुएं में उतरे और देखा तो मासूम कुएं में ट्रॉली के डाले के नीचे सुरक्षित मिला। जिसे जब बाहर निकाला तो पूरी तरह से सुरक्षित रहा। जिसके चलते वहां मौजूद भीड को आश्चर्य हुआ कि आखिर यह मासूम बच कैसे गया। लोगों ने इसे ईश्वर का चमत्कार माना है।

50 फिट गहरे सूखे कुएं में गिरे ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबा 5 साल का मासूम सुरक्षित निकला, लोगों माना ईश्वर का चमत्कार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment