Press "Enter" to skip to content

अज्ञात कारणों के चलते 23 वर्षीय महिला रामकुमारी पति अरविंद बाथम ने की खुदकुशी, पुलिस जुटी जांच में / Shivpuri News

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की सुसाइट खेत पर टमाटर तोड़ने गया था पति

शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले परिच्छा गांव में बीती रात एक नवविवाहित ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतिका के 8 माह के मासूम बच्चे की रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची जेठानी को कमरे में देवरानी फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पोहरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर
पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजकुमारी पत्नी अरविंद बाथम उम्र 23 वर्ष निवासी परिच्छा ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतिका का पति रात में खेत पर टमाटर तोड़ने गया हुआ था तभी राजकुमारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि इस संबंध में मृतिका के मायके पक्ष के लोगों से हुई बातचीत में उन्होंने लड़की की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!